Monday, October 19, 2026
Home Crime न्यू शास्त्री नगर में ज्योति करियाना स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना,...

न्यू शास्त्री नगर में ज्योति करियाना स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, शटर उखाडक़र दिया अंजाम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के पुराना टांडा रोड पर स्थित न्यू शास्त्री नगर में एक छोटी करियाना की दुकान करने वाले दविंदर कुमार वर्मा की दुकान को देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए दुकान से 1000 रुपये की नकदी, फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, नहाने के साबुन, बीडिय़ों के बंडल, पत्ता शाप तम्बाकू, बिस्कुट, सिगरेट लाइटर, सिगरेट बीड़ी इत्यादि चोरी कर ले गए। दुकान मालिक दविंदर कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले में हमारी छोटी सी डेली नीड्स आइटम की छोटी सी दुकान है।

Advertisements

जिसे मैं रविवार 7 बजे बन्द करके दुकान के आगे आखिर में घर पर चला गया। आज सुबह 5 बजे मैं दूध लेने जब घर से निकला तो दुकान की तरफ जब मेरी नजर गई तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ और बाहर निकाल कर उठाया था। इस बारे थाना मॉडल टाउन को सूचित किया। मौके पर पहुंचे थाना मॉडल टाउन इंचार्ज एस एच ओ बलविंदर सिंह एस आई हरबख्श सिंह, एस आई हरीश कुमार, ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here