Thursday, November 5, 2026
Home Jammu & Kashmir एक ही दिन में सामने आए 51 पॉजीटिव मामले, संख्या हुई 251

एक ही दिन में सामने आए 51 पॉजीटिव मामले, संख्या हुई 251

राजौरी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। सीमावर्ती जिला राजौरी में कोरोना वायरस की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही और जिससे प्रशासन की सांसें फूल चुकी है। और अब इस कोरोना वायरस चेन को तोडऩे की लिए प्रशासन व सेहत महकमे को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब पूरा राजौरी शहर सहित गांवों नोवल कोरोना का आखड़ा बनने में टाइम नहीं लगेगा। कोरोना के बढ़ते मरीजों से साफ है कि राजौरी प्रशासन व सेहत महकमे की लापरवाही से आंकड़ा बड़ रहा है जो सब के लिए चिंता बनी हुई है। रेड जोन के बाबजूद भी राजौरी प्रशासन के लोगों को खुली छूट दे रखी थी कि अपनी ऊंची पहचान बताओं और बिना खोफ दबाकर घूमो। और यह लापरवाही तब देखी जा रही थी जब राजौरी नगर के लोग ग्रीन जोन में मस्ती और लोंगो से मिलते सामने देखे जा रहे थे इससे साफ जाहिर है कि राजौरी का प्रशासन कोरोना के जारी फंड को समेटने में व्यस्त है न कि कोरोना की रोकथाम के लिए। शुक्रवार को छोटे से नगर राजौरी से ही 20 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई।

Advertisements

जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री तो नहीं है पर एक व्यक्ति जो सी-19 मरीज था उसके संपर्क में आने से मरीज बने हैं। यह भी प्रशासन की लापरवाही थी कि मरीज पर निगरानी न रखते हुए वो मनमर्जी से घूम रहा था। उसने अपने घर मे अच्छा खासा प्रोग्राम भी रखा था और प्रशासन तब भी गहरी नींद सोया हुआ था। शुक्रवार को जैसे ही लोगों तक दिन का ताजा आंकड़ा पहुंचा लोगों में काफी दहशत देखने को मिली। शुक्रवार को 51 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। चिंता की बात यह रही कि 51 नए नोवल कोरोना पॉजिटिव केस में से 20 लोग राजौरी नगर में से ही हैं। क्षेत्र व जिला राजौरी भर में बड़ा हडक़ंप मंचा हुआ है। जिला में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा शुक्रवार को आई ताजा रिपोर्ट सहित 251 तक पहुंच गया है जबकि इनमें 89 मरीज ठीक भी हुए हैं। 161 मरीज कोरोना से ग्रस्त हैं। सभी मरीजों को आइसोलेशन (कोरोना पॉजिटिव) केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया। इस आंकड़े में एक बच्चा भी शामिल है जो राजौरी नगर निवासी बताया गया है। शाम 6 बजे तक आई प्रशासन बुलटन में जिला राजौरी से अब तक कुल 14090 (नमूने परीक्षण) सैंपल जांच के लिए कोविड-19 प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जिनमें 12562 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

इनमें 1343 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिला राजौरी में बच्चों-बुजुर्गों सहित 9768 लोगों को ऑब्जरवेशन (अवलोकन) के लिए सूचीबद्ध किया गया। 1747 होम क्वारंटाइन में हैं, इंस्टीट्यूशनल/अस्पताल क्वारंटाइन में 525 लोग हैं। जबकि कोरोना ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही रोज शुक्रवार को ताजा आई रिपोर्ट में संख्या 51 लोग पॉजिटिव निकले। हालात आने बाले दिनों में और भी ख़ौफऩाक हो सकते हैं अगर प्रशासन सतर्क नहीं हुआ तो। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि रोज दिन, बाजार, लिंक सडक़ मार्ग पर चलने बाले वाहनों, टेंपो, मिनी बस, दुकानों, बैंक, शोरूम, ढाबों, के बाहर-अंदर काफी भीड़ देखने को मिलती है। जहां तक कि राजनीति व प्रशासनिक कार्यक्रम भी बिना शरीरिक दूरी के चलते देखे गए हैं। जिसमें प्रशासन की लापरवाही कहना परहेज नहीं होगा। पहले से ही राजौरी का पुराना शहर सहित कोटरंका , दरहाल, सुंदरबनी, नोशहरा, मंजाकोट के कुछ इलाके रेड जोन में कर दिए गए हैं व इनके आसपास के क्षेत्रों, गांवों को बफर जोन किया गया है। जिला राजौरी में 1343 सैंपल कि जांच रिपोर्ट आने के इंतजार में हैं। फिलहाल रेड जोन में आवजाही करने पर पूरी तरह से पाबंदी है। इलाके को सील किया गया है। और जगह जगह सुरक्षा बल तैनात हैं। और साथ ही लोगों में काफी खोफ देखने को मिला लोग पूरा दिन सामना की खरीदारी करने में जुटे रहे के कहीं बंद न हो जाए। जैसे कि लोग पहले लाकडाउन का नजारा देख चुके हैं। ग्रीन जोन में शराब की दूकानों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी और लोग एक दूसरे के आगे दुकान तक पहुंचने की पहल कर रहे थे कि कहीं बंद का एलान न हो जाए। और बीते लॉक डाउन बाले दिन फिर से न देखने पड़ जाएं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा बलों की गश्त को भी बड़ा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here