Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित शैक्षणिक मुकाबले, गीत गायन प्रतियोगिता...

श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित शैक्षणिक मुकाबले, गीत गायन प्रतियोगिता 29 जुलाई से

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित समागमों के क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के नेतृत्व में करवाए जा रहे ऑनलाइन शैक्षणिक मुकाबलों की दूसरी प्रतियोगिता गीत गायन 20 जुलाई से आरंभ होगा। सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार की देखरेख में इन मुकाबलों की शुरुआत शब्द गायन प्रतियोगिता के साथ हुई है, जिनमें राज्य भर के सरकारी स्कूलों के सैकेंडरी, मिडिल व प्राइमरी वर्ग के 20410 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी का गायन कर, गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा का प्रगटावा किया। इसके साथ ही विशेष जरुरतों वाले विद्यार्थियों ने भी तीन वर्गों में हिस्सा लिया।

Advertisements

जिला शिक्षा अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि राज शिक्षा प्रशिक्षण व खोज परिषद की ओर से करवाए जा रहे इन स्कूल स्तरीय गीत गायन मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी 20 से 24 जुलाई रात 12 बजे तक अपनी प्रस्तुती की वीडियोज सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर अपलोड(पब्लिक के लिए) कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी अपने साथ अधिक से अधिक दो सजिंदे रख सकता है। सभी वर्गों के प्रतियोगी 3 से 5 मिनट में गीत गायन कर, अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। गीत पूरी तरह गुरु मर्यादा व नियमों के अनुसार श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं, जीवन, सिद्धातों, उद्देश्यों, उसतत व कुर्बानियों पर आधारित पेश किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई को अलग-अलग स्कूलों के पहले स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियों की वीडियोज के लिंक व बाकी प्रतियोगिताओं के विवरण संबंधित स्कूल प्रमुख व अध्यापक विभाग की तकनीकी टीम की ओर से दिए गए गुगल फार्म में भरेंगे। इसके आगे ब्लाक, जिला व राज्य स्तरीय नतीजों की प्रक्रिया आरंभ होगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी(से) बेअंत सिंह व जिला नोडल अधिकारी(ए)मंजीत सिंह ने बताया कि गीत गायन मुकाबले को भी शब्द गायन की तरह ही विद्यार्थियों की ओर से बड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here