होशियारपुर के युवक की अमेरिका में हत्या

अमेरिका (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के याकिमा शहर में भारतीय मूल के युवक की गोली मार कर हत्या करने के मामले में अमेरिका में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आए दिन भारतीयों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार 6 अप्रैल की रात हुई इस घटना में भारत के पंजाब प्रांत के जिला होशियारपुर के तहत पड़ते गांव जंडवाल निवासी विक्रम जरियाल की हथियारबंद लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। याकिमा पुलिस द्वारा जरियाल ए.एम.-पी.एम. गैस स्टेशन पर काम करता था तथा रात 2 बजे हथियारबंद लुटेरों ने पंप पर आकर जरियाल पर गन तान दी और उससे पैसे की मांग की। जरियाल द्वारा पैसे दिए जाने के बावजूद एक लुटेरे ने उस पर हमला कर दिया और जरियाल गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पता चला है कि विक्रम एक माह पहले ही अमेरिका गया था। इस घटना के बाद अमेरिका में बसे भारतीयों में डर का माहौल पाया जा रहा है तथा भारतीयों ने भारत सरकार से उनकी सुरक्षा को लेकर अमेरिका सरकार पर दवाब बनाने की मांग की है। याकिमा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।  विक्रम की हत्या का समाचार उसके घर व गांव में पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here