थाना दसूहा: रिवाल्वर छीनने के लिए की थी परमजीत की हत्या, भिंदा निवासी जंडोर गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: बिमल प्रराशर/मनु रामपाल। दसूहा पुलिस ने 20 जुलाई को सेल-परचेज का काम करने वाले परमजीत सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश में छापामारी जारी है। डीएसपी एनिल भनोट ने बताया कि गत दिवस 20 जुलाई की शाम करीब साढे 6 बजे परमजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी देवदास जोकि पत्रकार भी था, को दाना मंडी स्थित उसकी दुकान पर आए अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी थी। इस संबंधी पुलिस ने अरविंदर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी देवदास, मुकेरियां के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच टीम को हत्याकांड की जांच दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिनके तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पकड़े गए आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फभिंदा पुत्र सरदार सिंह निवासी जंडोर, थाना दसूहा के रुप में हुई। पुलिस ने इसे 28 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके उसका 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस वारदात को अपने दो अन्य साथियों पारू तथा जस्सी निवासी नवांशहर के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी पारू तथा जस्सी के खिलाफ भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से 32बोर पिस्टल का खोल तथा सिक्का बरामद हुआ था। इसीलिए मृतक के शरीर से गोली बरामद नहीं हो सकी थी। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों आरोपियों में से भिंदा ही स्थानीय था जो क्षेत्र का जानकर था और तीनों आरोपी किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने की फिराक में हत्या से पहले चार-पांच दिन दसूहा के अलग-अलग बाजारों में घूमते रहे। अलग-अलग जगहों से ली गई सीसीटीवी फुटेज ने भी पुलिस के काम आसान कर दिया। आरोपी भिंदा जो जंडोर का निवासी है उसे पहले से मालूम था कि मृतक परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी के पास 32 बोर का रिवाल्वर है। इसलिए उस दिन इन्होंने उसका रिवाल्वर छीनने का मन बना लिया और उसकी दुकान पर चले गए। वारदात के बाद भिंदा तथा उसके साथी गांव जंडोर पहुंच गए थे। जहां से भिंदा अपने घर तथा अन्य दोनों आरोपी रातों रात नवांशहर के लिए निकल गए थे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नवांशहर के दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में पहले ही कई मामले दर्ज हैं तथा पहले ही भगौडे हंै। हत्या वाले दिन नवांशहर शहर में आरोपी दुकान के अंदर जाकर मृतक परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी से बातचीत करने लग गए थे जबकि भिंदा दुकान के बाहर खड़ा पहरा दे रहा था, जैसे ही रिवाल्वर छीन कर दोनों आरोपी बाहर निकले तो भिंदा ने बाहर से दुकान का छटर बंद कर दिया था और तीनों फरार हो गए थे।

पकड़े गए आरोपी भिंदा के खिलाफ दर्ज मामलों का विवरण:-
1. मुकदमा नंबर 148, 11-09-18 अ ध 399,402 भ द 25/54/59 असला एक्ट थाना भोगपुर ।
2. मुकदमा नंबर 75, 06-12-17 अ ध 302, 120 बी 148,149,506 भ द 25/54/59 असला एक्ट थाना गढ़दीवाला ।
3. मुकदमा नंबर 25, 01-02-15 अ द 341,342,323,506,34 भ द थाना दसूहा
4. मुकदमा नंबर 278,02-10-15 अ द 452,323,324,427,506,34 भ द थाना दसूहा।
5. मुकदमा नंबर 43,24-03-16 अ द 323,324,452, 148,149 भ द थाना दसूहा।
6. मुकदमा नंबर 81, 02-07-11 अ.1 323,324, 148,149,120 बी भ द थाना दसूहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here