Friday, October 9, 2026
Home Crime ससुर पर लगाए प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप, पुलिस से कार्यवाही...

ससुर पर लगाए प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप, पुलिस से कार्यवाही की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव नैनोवाल वैद निवासी जसप्रीत सिंह ने थाना एनआरआई में ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेज कर अपने ससुर पर कार्यवाही की मांग की है। जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कैनेडा में रहता है और उसका व उसकी पत्नी के बीच तालाक का मामला चल रहा है।

Advertisements

लेकिन उसके ससुर द्वारा उसकी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जसप्रीत ने बताया कि इसी माह 4 जनवरी को उसके ससुर ने उसकी जमीन से कुछ पेड़ काट लिए थे, जिस संबंधी राजीनामा भी हुआ था। लेकिन इसके बावजूद उसके ससुर ने 17 जनवरी को फिर से करीब 20-25 पेड़ काट कर उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। जिस संबंधी पुलिस से उसने कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here