
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। वक्फ बिल पर बनाई गई संयुक्त समिति की मीटिंग हुई। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच जमकर हंगामा हुआ। जिस वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया। कल्याण बनर्जी ने बैठक को लेकर सवाल खड़े किए। इस पर निशिकांत दुबे ने आपत्ति जताई। विवाद इतना बढ़ गया कि बैठक को स्थगित कर दिया।

इसके साथ-साथ 10 विपक्षी सांसदों को दिनभर के लिए सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड हुए सांसदों में कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, ए राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नासिर हुसैन, मोहिबुल्लाह, एम अब्दुल्ला, अरविंद सावंत, नदीमुल हक, इमरान मसूद शामिल हैं. वहीं, अगली बैठक 27 जनवरी को होगी।












