Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh सिंगला द्वारा सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बन्दिश...

सिंगला द्वारा सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बन्दिश ख़त्म करने की हिदायत

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी स्कूलों में दाखिले के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट प्राप्त करने की आ रही मुश्किल को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दाखि़ले सम्बन्धी ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बन्दिश ख़त्म करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के सम्बन्ध में कोई मुश्किल पेश न आए। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री सिंगला के निर्देशों के बाद विभाग ने इस सम्बन्ध में जि़ला शिक्षा अफसरों को एक पत्र जारी कर दिया है।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के सम्बन्ध में ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बन्दिश को ख़त्म कर दिया गया है और स्कूल मुखियों को ऐसे विद्यार्थियों को अपने स्तर पर दाखि़ला देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही स्कूल मुखियों को निर्देश दिये गए हैं कि ट्रांसफर सर्टिफिकेट न होने वाले विद्यार्थियों के माँ बाप से पढ़ाई के सम्बन्ध में लिखित तौर पर लिया जाये। प्रवक्ता के अनुसार ट्रांसफर सर्टिफिकेट न देने वाले स्कूलों के नाम मुख्य दफ़्तर को भेजने के लिए भी जि़ला अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए हैं।

इसके साथ ही दाखि़ला लेने की इच्छा रखने वाले जिन विद्यार्थियों के पास जन्म सर्टिफिकेट नहीं है, उनको जन्म सर्टिफिकेट के सम्बन्ध में मजबूर न करने के लिए भी हिदायतें जारी की गई हैं और इन विद्यार्थियों को प्रोवीजन आधार पर दाखि़ला देने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here