
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। गांव तलवंडी सल्लां में बीती रात एक व्यक्ति ने किसी मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र दलजीत सिंह के रूप में हुई है। आज सुबह जब रिंकू की माता जोगिन्दर कौर उसके कमरे की तरफ़ गई तो रिंकू का शव खिडक़ी की ग्रिल के साथ लटकता मिला।

सूचना मिलने पर टांडा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। टांडा पुलिस ने मृतक रिंकू के पिता के ब्यान के आधार पर 174 सी आर पी सी अधीन कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरान्त लाश को वारिसों के हवाले कर दिया।












