पंजाब सरकार की शह पर खालिस्तानी बिगाड़ रहे पंजाब का माहौल : तीक्षण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा नेताओं ने कैप्टन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार की शह पर खालिस्तानी पंजाब के माहौल को खराब करने पर तुले है। जिसका उदाहरण गत दिन मोगा डीसी दफ्तर के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उतार कर अपना खालिस्तानी झंडा लगा दिया और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। कैप्टन सरकार पंजाब के असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पंजाब की अमन-शांति भंग करने की असफल कोशिश कर रही है,जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Advertisements

भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, विनोद परमार, मीनू सेठी आदि ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैप्टन सरकार पर तीखा प्रहार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब ने बीते समय में आतंकवाद का संताप भोगा है। लेकिन हिन्दू-सिख भाईचारे ने पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए कई कुर्बानियां दी।उनकी कुर्बानियां व्यर्थ नही जाने देंगे और पंजाब के माहौल को खराब करने वाली ताकतों को पनपने नही देंगे।

भाजपा नेताओं ने कैप्टन सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि पंजाब में दोबारा माहौल खराब करने वाले अलगाववादी ताकतों को शह देना बंद करें और मोगा डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में जबरन राष्ट्रीय ध्वज उतार कर खालिस्तानी झंडा लगाने वाले शरारती तत्वों पर तुरंत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here