महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी ने मनाया महान हॉकी खिलाड़ी ध्यान चंद का जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के चेयरमैन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा की अगुवाई में हॉकी खिलाडिय़ों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर रणजीत सिंह राणा ने कहा कि हॉकी में नई जान फूंकने और देश में हॉकी को लोकप्रिय करने में मेजर ध्यान चंद जी का प्रेरणास्त्रोत योगदान रहा है। उनकी हॉकी के जादू से प्रभावित होकर हमारे देश के कई खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

Advertisements

आज भी बच्चे जब उनके बारे में पढ़ते हैं या उनकी पुरानी वीडियो में उन्हें खेलता हुआ देखते हैं तो उनके मन में हॉकी स्टिक के जादू को चलाने का भाव पैदा होता है। जो बच्चों को खेल से जोड़े रखे है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी मेजर ध्यान चंद को उनके जन्मदिन पर नमन करती है तथा हॉकी को और भी लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर जूनियर व सीनियर खिलाडिय़ों ने मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए हॉकी के प्रति अपने समर्पण भाव को व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here