देशहित में काम करने वाले साथियों का भाजपा में स्वागत: निपुण शर्मा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है। इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की उपस्थिति में वार्ड नं 34 से अजय शर्मा अपने साथियों समेत भाजपा परिवार में शामिल हुए।इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, पूर्व पार्षद संजीव दुआ, पूर्व पार्षद सुनीता दुआ, प्रेस सचिव कमल वर्मा, जिला सचिव सुरेन्द्र पोनी उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों को सिरोपा पहना कर स्वागत किया। 

Advertisements

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज लोग पार्टी के साथ जुड़ कर काम करने को तैयार है।अजय शर्मा अपने साथियों समेत पार्टी में आए है,तो निश्चित तौर पर पार्टी को बल मिलेगा।

नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा एक परिवार है जिसमें अजय शर्मा अपने साथियों समेत उस परिवार का हिस्सा बने है।सरकारी नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद पार्टी में काम करने की इच्छा खुद अजय शर्मा ने जताई थी। भाजपा में आकर समाज सेवा का संकल्प लेकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं में अजय जी साथ रहेंगे और शहर के अन्य प्रतिष्ठित लोग भी भाजपा से जुड़ेंगे।इस मौके पर अजय शर्मा, हनी, मनदीप ठाकुर, अमित शर्मा, जसविंदर सिंह, गौरव सिद्धू,मनप्रीत गौतम, संजय गुप्ता, अमृत सैनी, नविन्दर कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here