Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सुखद समाचार: एडवोकेट मरवाहा और जिम्पा की रिपोर्ट आई नेगेटिव

सुखद समाचार: एडवोकेट मरवाहा और जिम्पा की रिपोर्ट आई नेगेटिव

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चैयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा तथा इंडस्ट्री डेवेल्पमैंट कारपोरेशन पंजाब के उपचेयरमैन ब्राह्मशंकर जिम्पा जोकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे, कि रिपोर्ट आज नैगेटिव आई है। कुछ दिन पहले एडवोकेट मरवाहा व जिम्पा के पाजीटिव आने से वह घर में ही क्वारंटीन रहे तथा सरकार की सभी हिदायतों का पालन करके आज पूरी तरह स्वास्थ्य हो गए हैं। जिसके बाद आज दोबारा आई रिपोर्ट में दोनों ही नैगेटिव पाए गए हैं।

Advertisements

इस मौके पर श्री मरवाहा व श्री जिम्पा ने शहरवासियों को धन्यवाद किया तथा शहरवासियों से अपील की कि वह इस नाजुक स्थिति से निपटने के लिए हिदायतों की पालना करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का सहयोग देकर इस स्थिति पर काबू पाया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here