
राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा जिला व जोनल स्तर पर नई बॉडी का गठन किया गया है जिसमें कालाकोट से कुलवीर सिंह को जोनल प्रेसिडेंट चुना गया है। बैठक में जम्मू-कश्मीर अध्यापक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता भी मौजूद थे।

वहीं कुलवीर सिंह ने जोनल प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद कहा कि जोनल प्रेसिडेंट की जो जिम्मेवारी मेरे कंधों पर डाली गई है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा और जोनल स्तर पर शिक्षकों की जो भी जायज मांगे चाहे वह बकाया वेतन का मुद्दा हो या फिर रेगुलराइजेशन करने की मांग तथा ट्रांसफर पालिसी जैसी कोई भी मांग हो इन सभी मांगों को उठाने में हमेशा प्रयासरत रहूंगा और बिना किसी भेदभाव के हर कार्य को पूरी निष्ठा ईमानदारी से करूंगा ताकि किसी भी शिक्षक को मुझसे कोई शिकायत न रहे।
वहीं जम्मू कश्मीर अध्यापक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कुलबीर सिंह के जोनल प्रेसिडेंट चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह एक अच्छी छवि वाले ईमानदार शिक्षक हैं और शिक्षक होने के साथ-साथ में सामाजिक कार्यों में भी जी जान से जुटे रहते हैं उन्होंने कहा कि उन से यही उम्मीद है कि वह शिक्षकों की जो भी जायज समस्याएं मुद्दे होंगे उन्हें सुलझाने में हमेशा तत्पर रहेंगे।











