
हैदराबाद (द स्टैलर न्यूज़)। गत मंगलवार 8 सितंबर की रात तेलुगु अभिनेत्री सर्वनी कोंडापल्ली द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निवास हैदराबाद के मधुरानगर के बाथरूम से छत से लटका उनका शव बरामद किया गया जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को ओसमानिया अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद पुलि द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दिए अपने बयान में सर्वनी के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सर्वनी के दोस्त आंध्रप्रदेश के काकीनाडा देवराज रैड्डी द्वारा उसे परेशान किया जाता था जिससे परेशान होकर सर्वनी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एसआर नगर पुलिस स्टेशन में देवराज रैड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के भाई शिवा ने बताया कि सर्वनी करीब 15 मिनट बाद भी बाहर नहीं आई तो उसे शक हुआ और जब अंदर जाकर देखा तो सर्वनी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।

उसने बताया कि देवराज रैड्डी सिकंदराबाद का रहने वाला है तथा वह पिछली रात ही काकीनाडा आया था। पता चला है कि देवराज सर्वनी को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने के लिए ब्लैकमेलिंग करता था, जिसके लिए सर्वनी ने पहले उसे 30 हजार व बाद में 80 हजार रुपये भी दिए थे। मृतका के भाई ने बताया कि सर्वनी ने कल रात ही पूरे परिवार को यह बात बताई जिसके बाद उसने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि सर्वनी पिछले 8 सालों से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही थी।












