Saturday, October 17, 2026
Home National अब वायुमार्ग से राज्यों व शहरों में पहुंचाई जाएंगी फल व सब्जियां

अब वायुमार्ग से राज्यों व शहरों में पहुंचाई जाएंगी फल व सब्जियां

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए अब सरकार किसान उड़ान योजना शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। जिस तरह सरकार ने पहले किसान ट्रेन योजना की शुरूआत की थी उसी तरह अब सरकार किसान उड़ान योजना की भी शुरूआत कर रही है। इस योजना के तहत ताज़ा फल, सब्जियों को किसान विमान के ज़रिए एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचा सकेंगे।

Advertisements

वायुमार्ग से विभिन्न राज्यों व शहरों को जोडऩे के लिए सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क के तहत उड़ान योजना शुरू की है। बता दें कि इस योजना में अब तक 250 के करीब छोटे शहरों को जोड़ दिया गया है। कई मार्गों पर तो विमानों की आवाजाही शुरू भी हो गई है। चालू वित्त वर्ष (2020-21) का आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने इस योजना की घोषण की थी। प्रधानमंत्री की किसान उड़ान योजना के तहत किसानों को अब अपनी फसलों का भी सही मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here