बलबीर कॉलोनी की कायाकल्प करेंगी महिलाएं: नीति तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के बीचों-बीच बनी बलबीर कॉलोनी, जिस के बाशिंदे नरकीय जीवन जीने को विवश हैं और उनकी फरियाद आज तक न किसी अधिकारी ने सुनी और न ही किसी राजनीतिज्ञ ने। ऐसे में अब महिलाएं अब खुद ही इस कालोनी का काया कल्प करेंगी।

Advertisements

उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने आज स्थानीय बलबीर कॉलोनी में महिला मंडल के गठन के अवसर पर कहे। इस मौके पर नीति तलवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में जो भी कार्य महिलाओं ने अपने हाथ में लिया है, उस के हमेशा ही सार्थक नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बलबीर कॉलोनी का अक्स कई कारणों से बिगड़ा है। अब इस अक्स को सुधारने का सारा जिम्मा महिलाएं लेंगी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले कॉलोनी के भीतर व उसके आस-पास नौजवानों को नशे की ओर धकेलने वाले लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस अवसर पर माला, माया, कांता, रेखा, सुदेश, रितू, हंसुइया को बलवीर कालोनी महिला मंडल की सदस्या चयनित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सरबजीत कौर, कमलजीत कौर, जीवन लता, निर्मला रानी, राजविंदर कौर व मोहल्ले के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here