Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh डा. राजन सिंगला मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, पटियाला के प्रिंसिपल नियुक्त

डा. राजन सिंगला मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, पटियाला के प्रिंसिपल नियुक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, पटियाला के काम-काज में और तेजी लाने के मकसद से मैडीकल कॉलेज और हस्पताल के अनाटमी विभाग के प्रमुख और प्रोफैसर डॉ. राजन सिंगला को सरकारी मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, पटियाला का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। जबकि मैडिसन विभाग के प्रो. रमिन्दर पाल सिंह सिबिया को वाइस प्रिंसिपल और डॉ. हरनाम सिंह रेखी को मैडीकल सुपरिडेंट नियुक्त किया गया है।

Advertisements

सरकारी मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, पटियाला में की गई इस तबदीली सम्बन्धी जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी ने बताया कि मैडीकल कॉलेज और अस्पताल के काम को और चुस्त-दुरूस्त करने के मंतव्य के साथ यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 सम्बन्धी पटियाला मैडीकल कॉलेज का उन्होंने दौरा बीते दिनों किया था और इस कॉलेज के प्रबंध को और चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत महसूस हुई थी जिस कारण यह बदलाव किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here