Sunday, October 18, 2026
Home Politics राजनीतिक एक्टिंग करने में बादल परिवार ने फिल्मी एक्टरों को भी पीछे...

राजनीतिक एक्टिंग करने में बादल परिवार ने फिल्मी एक्टरों को भी पीछे छोड़ा: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। एक बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्य उप प्रधान एवं विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज संदीप सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक बिल सिर्फ पूंजीपतियों को आर्थिक तौर पर शक्तिशाली करेगा। उन्होंने कहा कि बादल परिवार राजनीतिक ड्रामेबाजी करने में फिल्मी सितारों से कहीं आगे है और इसी नौटंकी बाजी का हिस्सा है बीबी हरसिमरत कौर बादल का अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना। संदीप सैनी ने कहा कि बादल परिवार ने यह राजनीतिक ड्रामा रच कर अपने आप को किसान हितैषी दिखाने का प्रयास किया है वह पंजाब के किसानों को इनकी नीति और नियत पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में पता चल चुकी है।

Advertisements

इनके शासनकाल में किसानों को सबसे ज्यादा लूटा और पीटा जाता रहा है और आज कांग्रेस सरकार भी इनकी नीतियों पर चलते हुए ही सिर्फ और सिर्फ किसानों के मुद्दों पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। जबकि पंजाब का किसान अपने जीवन काल के सबसे बुरे दौर में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसे कौन से अर्थशास्त्री केंद्र सरकार के नीति मंडल में शामिल है कि जिन्हें सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के हित ही नजर आते हैं। संदीप सैनी ने कहा की बादल परिवार पंजाब की किसानी और जवानी की बर्बादी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इस परिवार ने सिर्फ और सिर्फ अपने हितों की खातिर पूरे पंजाब की बर्बादी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसके लिए पंजाब इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगा और 2022 में इनका पूरी तरह से राजनीतिक सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी इस विधेयक को जल्द से जल्द रद्द करके किसान हितैषी नीतियों को जमीनी स्तर पर हर छोटे से छोटे किसान तक पहुंचाए ताकि देश का किसान और किसानी बच सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here