
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के अन्र्तगत सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर में प्रिंसीपल ललिता रानी की अगुवाई में 9वीं से 12 वीं कक्षाओं का विशेष योग्यता वाली छात्राओं को कोविड-19 का हिदायतों का पालना करते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 9वीं से 12वीं तक की लगभग 50 छात्राओं को जिन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, अनुशासन, स्कूल में या क्षेत्रीय स्तर पर होने वाले अन्य मुकाबले जैसे कि पोस्टर मेकिंग, स्लोगन मुकाबले, कविता उच्चारण, मॉडल मेकिंग, मेंहदी प्रतियोगिताओं आदि में भाग लिया और विजय प्राप्त की। उनको प्रिंसीपल साहिबा ने सम्मानित किया।


उन्होंने बच्चोंं के प्रत्येक कार्य में शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को स्वयं तथा अपने परिवार को कोविड-19 जैसी महामारी से बचाने के लिए दिशानिर्देश भी दिए। इसके साथ उन्होंंने यह भी कहा कि ये विद्यार्थी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। स्कूल के बाकी बच्चे भी इनसे प्रेरणा लेंगे और आने वाले समय में वे भी इनके कदमों पर चलते हुए अपने स्कूल और समाज की भलाई के लिए यत्नशील रहेंगे। प्रिंसिपल साहिब जी ने कहा कि भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अन्य बच्चों को भी इसी तरह सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सुमन लता, राजिंदर कौर, मधुबाला, पुनीत, वंदना बाहरी, मीना कुमारी, सरोज कुमारी आदि शामिल थे।












