Monday, October 12, 2026
Home Latest भारत में लोकतंत्र स्थापित करने में दीन दयाल उपाध्याय जी ने निभाई...

भारत में लोकतंत्र स्थापित करने में दीन दयाल उपाध्याय जी ने निभाई प्रमुख भूमिका: सांपला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिमी धर्म निरपेक्षता एवं पश्चिमी लोकतंत्र का अंख बन्द कर समर्थन न करने वाले दीन दयाल उपाध्याय जी की लोक तंत्र में पूरी निष्ठा रही है। उन्होने अपना जीवन लोकतंत्र को शक्ति शाली बनाने और जनता की बातों को आगे रखने को हमेशा पहल दी है। भारत में लोकतंत्र स्थापित करने में भी दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रमुख भूमिका थी। उपरोक्त शब्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आज दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर स्थानीय श्री गुरू तेग बहादुर पार्क में पौधा रोपण करने के अवसर पर कहे। विजय सांपला ने कहा कि समाज सेवा के प्रति सर्मपित दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को आर्दशवाद का रास्ता दिखाया। उन्होने कहा कि गंभीर विचारक एवं अर्थशास्त्री होने के साथ साथ इतिहास की घटनाओं पर दीन दयाल उपाध्याय जी के लेख भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले हैं। श्री सांपला ने कहा कि पूरा जीवन देश की सेवा करने के कारण उन्होने विवाह बंधन में न बंधने का फैंसला लेते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के साथ जुड़ कर देश को संभालने का कार्य किया।

Advertisements

श्री सांपला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो हमेशा अपने जीवन में उन के आर्दशों को ग्रहण करते हुए देश सेवा में लगे। इस अवसर पर श्री सांपला ने कार्यकर्ताओं सहित पौधा रोपण कर दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, दिलबाग सिंह बागी, जिला कार्यकारिणी सदस्या सरबजीत कौर, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान बंसल, नवजिंदर सिंह बेदी, गौरव आहलूवालिया, चेतन सूद, प्रवीण सैनी मोना, कुलविंदर काका, कमलजीत कौर, गुरमिंदर कौर लाडी व निहारिका भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here