स्कूलों में खेल का मानक ऊँचा उठाने के लिए जि़लों में डीएम स्पोर्टस नियुक्त करने का सरकार ने किया फैसला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने स्कूलों में खेल का मानक ऊँचा उठाने के लिए सभी जि़लों में डी.एम. (जि़ला मैंटर) स्पोर्टस नियुक्त करने का फ़ैसला किया है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला की मंज़ूरी के बाद डायरैक्टर स्कूल शिक्षा (एलिमेंट्री शिक्षा) ने डी.एम. स्पोर्टस तैनात करने के लिए सूची जारी कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूलों में खेल के मानक को ऊँचा उठाने और समूह जि़लों में खेल गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ की तरह ही ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजैक्ट में डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किए गए हैं।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार तैनात किए गए डी.एम. स्पोर्टस जि़ला स्तर पर खेल की मोनिटरिंग करेंगे और सुबह की सभा को प्रभावशाली बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा लैक्चररों / अध्यापकों को सुझाव और प्रशिक्षण देने के साथ-साथ निगरानी भी करेंगे। यह डी.एम. स्पोर्टस ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजैक्ट अधीन विद्यार्थियों का मुल्याकंन करवाएंगे और हरेक स्कूल में टेलेंट हंट और सालाना एथलैटिक मीट करवाने को यकीनी बनाएंगे। इसके साथ ही यह शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के प्रशिक्षण और सैमीनार प्रोग्राम आयोजित करवाएंगे। यह गतिविधियां कोविड-19 के बाद स्कूल खुलने पर करवाई जाएंगी। प्रवक्ता के अनुसार कुलविन्दर सिंह को अमृतसर, गुरचरन सिंह को बठिंडा, गुरमन सिंह को फरीदकोट, पंकज कम्बोज़ को फ़ाजिल्का, इकबाल सिंह रंधावा को जालंधर, सुखविन्दर सिंह को कपूरथला, रणजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब, रजिन्दर सिंह को पटियाला, अरुण कुमार को पठानकोट, बलविन्दर सिंह को रूपनगर और परमवीर कौर को एस.ए.एस. नगर का डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। यह सभी फिजिक़ल एजुकेशन के लैक्चरर हैं।

इसी तरह ही सिमरदीप सिंह को बरनाला, अक्षय कुमार को फिऱोज़पुर, गुरसेवक सिंह को श्री फतेहगढ़ साहिब, इकबाल सिंह को गुरदासपुर, दलजीत सिंह को होशियारपुर, अजीत पाल सिंह को लुधियाना, गुरदीप सिंह को मानसा, इन्दरपाल सिंह को मोगा, जसवीर सिंह को शहीद भगत सिंह नगर, वरिन्दर सिंह को संगरूर और कुलविन्दर कौर को तरन तारन का डी.ऐम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। यह सभी डी.पी.ई. हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here