दमनकारी नीतियां लागू करने से किसान आक्रोशित, नैशनल हाई-वे पर लगाया जाम

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। देश में नई कृषि नीति लागू किए जाने को लेकर आवाम दल सरकार के खिलाफ आक्रोशित है। आज शुक्रवार को स्थानीय सीपीआई कार्यकर्ताओं नें केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोहनियां ढ़ाला के समीप एनएच 28 पर घंटों जाम लगाया। सीपीआई कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पार्टी के अंचल मंत्री भूषण सिंह ने किया। इस दौरान अंचल मंत्री सिंह ने कहा कि बिहार के किसान एक तो बाढ़ और सुखार की दोहरी प्राकृतिक मार झेलते आ रहे हैं। वहीं, अब कोराना काल व लॉकडाउन ने किसान ही नहीं बल्कि हरेक वर्ग के लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

Advertisements

ऐसी विषम परिस्थितियों में सरकार अन्नदाता किसानों के लिए कोई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की बजाय किसानों के लिए दमनकारी नीतियों को लागू कर अन्नदाताओं का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस किसानों के दमनकारी नीतियों को वापस नहीं लेगी तब तक संघर्ष तो जारी रहेगा ही साथ ही ऐसी दमनकारी सरकार को वर्तमान में बिहार विधानसभा चुनाव में भी करारा जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक अंचल मंत्री प्यारे दास, हरेराम महतो, अनिल कुमार राय, रंधीर ईश्वर, रामनरेश चौधरी, मुखिया राजेश शर्मा, पुर्व मुखिया रामविलास यादव, महिला नेता सरिता राय, सत्यम कुमार, सत्यम भारद्वाज, आयुष राज आदि ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्याप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here