Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur रामभक्तों को बरी कर न्यायालय ने किया ऐतिहासिक फैसला: खन्ना

रामभक्तों को बरी कर न्यायालय ने किया ऐतिहासिक फैसला: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद अविनाश राय खन्ना ने न्यायालय द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले सभी रामभक्तों को बरी करने के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि श्री खन्ना ने न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह रामभक्तों की बड़ी जीत है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि रामकाज करने वाले भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल तथा अन्य कई धार्मिक संगठनों से संबंधित रामभक्तों को धर्म विरोधी ताकतों ने झूठे मुकद्दमों में फसाया था। खन्ना ने कहा कि केन्द्र में मोदी नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार आने पर राम मंदिर का निर्माण प्रारंम्भ हुआ और अब सौभाग्यवश न्यायालय ने सभी रामभक्तों को बरी कर दिया है। खन्ना ने रामभक्तों की इस जीत पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here