Wednesday, October 21, 2026
Home Crime थाना हरियाना: चोरी के मोटरसाइकिल सहित मन्नणहाणा का मनदीप काबू, जांच शुरू

थाना हरियाना: चोरी के मोटरसाइकिल सहित मन्नणहाणा का मनदीप काबू, जांच शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना हरियाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह गांव बागपुर में विशेष नाकाबंदी के दौरान मौजूद थे तो उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को शक होने पर रोका गया।

Advertisements

जिसे मोटरसाइकिल के कागज पत्र दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कोई सबूत पेश नहीं कर सका और मोटरसाइकिल चोरी का निकला। पुलिस के मुताबिक यह आरोपी गांव अज्जोवाल में बारदात को अंजाम देकर कस्बा हरियाना की तरफ जा रहा था जिसको विशेष नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here