Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh वेरका कैटल फीड डेयरी फार्मिंग को लाभकारी बनाने में अहम: एम.डी कमलदीप

वेरका कैटल फीड डेयरी फार्मिंग को लाभकारी बनाने में अहम: एम.डी कमलदीप

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। वेरका कैटल फीड प्लांट डेयरी फार्मिंग को एक टिकाऊ, स्थिर और लाभकारी धंधा बनाने में अहम भूमिका अदा करता है । एम.डी. मिल्कफेड पंजाब कमलदीप सिंह संघा ने समाज सेवी संजीव कुमार से विशेष बातचीत में बताया कि वेरका ने कई विशेष पशु ख़ुराकों और आहार लांच किए हैं, जैसे कि गर्भावस्था के लिए फीड, बछड़े को शुरू में दी जाने वाली ख़ुराक, बछड़ो की वृद्धि के लिए ख़ुराक, पंजीरी फीड, सम्मर फीड आदि जिसको डेयरी फार्मिंग के साथ जुड़े किसानों द्वारा भरपूर स्वीकृति मिली है। डेयरी किसानों की सहायता के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए वेरका ने कैटल फीड प्लांट, खन्ना में वेरका फर्टीलिटी बोल्स की शुरुआत की।

Advertisements

इस प्रश्न के उत्तर में श्री संघा ने जानकारी देते कहा कि दुधारू पशूओं में बाँझपन से डेयरी किसानों को बहुत बड़ा आर्थिक नुक्कसान पहुँचता है और छह हफ़्तों के लिए फर्टीलिटी बोल्स का प्रयोग उनके दुधारू पशूओं में बाँझपन की समस्या का समाधान करेगी। कमलदीप संघा ने बताया कि वेरका कैटल फीड प्लांट, खन्ना और घनिया-के -बाँगड़ दोनों दुधारू पशूओं के लिए उच्च मानक के पशु ख़ुराक और सप्लीमैंट्स सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि वेरका क्लिनीकल मास्टाईट्स के इलाज के लिए ऐथनो वैटरनरी आधारित हर्बल दवा की शुरुआत करने की तैयारी में है। उन्होंने डेयरी किसानों से अपील की कि वह मिल्कफैड द्वारा तैयार की गई विशेष फीड, मास्टाईट्स रोकथाम फीड का प्रयोग करें, जो दुधारू पशूओं को मास्टाईट्स के प्रति प्रतिरोध पैदा करने में सहायता करती है। उन्होंने किसानों को दुधारू पशूओं में मास्टाईट्स की शुरुआत का पता लगाने के लिए नियमित तौर पर मास्टाईट्स डिटैकशन स्ट्रिप का प्रयोग करने के लिए कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here