Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh पंजाब के राज्यपाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर हुये हमले की कड़ी...

पंजाब के राज्यपाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर हुये हमले की कड़ी निंदा की

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़, वी.पी. सिंह बदनौर ने हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुये हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल ने होशियारपुर में हुये भाजपा नेता पर हमले की पूरी रिपोर्ट मुख्य सचिव, पंजाब विनी महाजन से मांगी है।

Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को सजा दिलाने और कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तुरंत कदम उठाये जाने चाहिए। अश्विनी शर्मा और अन्य सभी नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने पंजाब सरकार को उन उपद्रवियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया जो राजनीतिक नेताओं का घेराव कर रहे हैं और अवैध रूप से उनके आंदोलनों को रोक रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here