Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur बीत इलाके के पीने के पानी की समस्या को दूर करने के...

बीत इलाके के पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए वित्त मंत्री ने जारी किए 15 लाख

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। बीत इलाके के पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देशों पर वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने 15 लाख रूपए की ग्रांट जारी की है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि बीत इलाके में पे-जल योजनाओं की माटर खराब होने के कारण कई-कई दिन पीने के पानी की दिक्कत का लोगों को सामना करना पड़ता है।

Advertisements

जिस के चलते गोल्डी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पीने के पानी की योजना सेखोवाल, अचलपुर, मलकोवाल, डल्लेवाल व बीनेवाल के लिए एक अतिरिक्त मॉटर खरीदने के लिए 15 लाख देने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को निर्देश दिए और वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने हमारी समस्या को जायज मानते हुए 15 लाख का चैक गत दिन मुझे सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here