Monday, October 19, 2026
Home Crime अज्ञात हमलावरों ने रछपाल पर चलाई गोलियां, मौत

अज्ञात हमलावरों ने रछपाल पर चलाई गोलियां, मौत

फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के फाजिल्का में कुछ अज्ञातों द्वारा एक युवक की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी मुताबिक मंडी लाधूका के समीप गांव सोदाके में अज्ञातों द्वारा युवक पर सरेआम गोलियां मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए।

Advertisements

पता चला है कि मृतक ड्राइवर का काम करता था, जिसकी पहचान रछपाल सिंह पुत्र धान सिंह निवासी गांव मुहम्मदवाला के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here