शायर मुनव्वर राणा पर मामला दर्ज, फ्रांस की घटना पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

लखनऊ (द स्टैलर न्यूज़)। आज उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ फ्रांस की घटना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक दीपक कुमार नामक व्यक्ति ने हजरतगंज पुलिस थाने में शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मुनव्वर राणा ने एक चैनल के माध्यम से गत शनिवार को कहा था कि अगर कोई हमारे माता-पिता या भगवान का आपत्तिजनक कार्टून बनाता है तो वह उसे मार देंगे।

Advertisements

फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून के बाद से कई हत्याएं की गई। पहले एक अध्यापक की हत्या की और फ्रांस के एक चर्च में महिला की गला काटकर और 2 अन्यों की भी हत्या कर दी गई। जिसके बाद मुनव्वर राणा ने अपने एक विवादित बयान में कहा था कि अगर कोई उनके माता-पिता या भगवान का आपत्तिजनककार्टून या चित्र बनाएगा तो वह उसकी हत्या कर देंगे। मुनव्वर राणा ने कहा था कि देश में पिछले हजारों सालों से ऑनर किलिंग को जायज माना जाता है और कोई सजा नहीं होती तो फ्रि आप उसे अवैध कैसे कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने वाले ने बहुत गलत किया है।

वहीं जब वह चारों तरफ से घिर गए तो उन्होंने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि इस्लामी धर्म से छेड़छाड़ करने वाला कार्टून बनाना गलत है और उस कार्टूनिस्ट और शिक्षक को मारना भी गलत है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के कानून अनुसार जो भी सजा हो वह उसे मिलनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि फ्रांस में धर्म की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और लोगों को भी चाहिए कि अगर कुछ गलत होो रहा है तो उसे बढ़ावा न दें बल्कि उसके बदले अन्य समुदाये के लोग गलत न करें। उन्होंने कहा कि देश में अमन-शांति बरकरार रखने के लिए लोगों को एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का आदर करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here