Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh 16 नवंबर से फिर खुलेंगे कॉलेज व यूनिवर्सिटियां, सरकार ने लिया फैसला

16 नवंबर से फिर खुलेंगे कॉलेज व यूनिवर्सिटियां, सरकार ने लिया फैसला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने 16 नवंबर, 2020 से कंटेनमैंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में पड़ते कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को फिर से खोलने का फ़ैसला किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और खोज और तकनीकी संस्थाओं सहित राज्य की कंटेनमैंट ज़ोनों से बाहर वाली यूनिवर्सिटियाँ और कॉलेजों को 16 नवंबर, 2020 से फिर से खोलने की मंज़ूरी दी गई है।

Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सा शिक्षा और खोज विभाग अधीन यूनिवर्सिटियाँ और कॉलेजों के आखिऱी साल के विद्यार्थियों की कक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होंगी। इन सभी संस्थाओं को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब और केंद्र सरकार के सम्बन्धित मंत्रालय की सलाह से अपने सम्बन्धित प्रशासनिक विभागों द्वारा तैयार की गई सुरक्षा हिदायतों का सख़्ती से पालन करना होगा।

इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा कंटेनमैंट ज़ोन से बाहर के इलाकों में पड़ते उच्च शिक्षण संस्थानों, जोकि खोज स्कॉलर (पी.एचडी) और विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी से सम्बन्धित हैं, में पोस्ट ग्रैजुएट विद्यार्थियों को 15 नवंबर, 2020 से लैबोरेटरियों में काम करने की मंज़ूरी दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here