सतिन्दर पाल सिंह गिल पंजाब जैनको के चेयरमैन नियुक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने सतिन्दर पाल सिंह गिल को पंजाब जैनको लिमटिड का चेयरमैन नियुक्त किया है। सरकारी प्रवक्त के अनुसार नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग द्वारा इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि श्री गिल की नियुक्ति की सेवा शर्तें वित्त विभाग के पंजाब उद्यम और विनिवेश निदेशालय द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली हिदायतों के अनुसार होंगी।

Advertisements

सतिन्दर पाल सिंह गिल जो लुधियाना के रहने वाले हैं, पूर्व मंत्री जगदेव सिंह ताजपुरी के पुत्र हैं। उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के उप प्रधान के तौर पर सेवाएं निभाई हैं। श्री गिल दूध उत्पादक सहकारी सोसायटी ताजपुर के प्रधान और रोलर्ज़ फ्लोर मिल्ज़ एसोसिएशन ऑफ पंजाब के उप प्रधान भी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here