Monday, October 12, 2026
Home Himachal आरटी-पीसीआर टैस्ट में 4 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 4 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़) । जिला में मंगलवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर तहसील के सराहकड़ क्षेत्र के गांव कटियारा की 50 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

Advertisements

ये दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजीटिव निकले हैं। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में लिए गए 23 वर्षीय युवती और 32 वर्षीय व्यक्ति के सैंपलों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here