Monday, October 12, 2026
Home Himachal हमीरपुर में व्यापारियों के बनेंगे कार्ड, पहली बार चलेगा सदस्यता अभियान, राजेंद्र...

हमीरपुर में व्यापारियों के बनेंगे कार्ड, पहली बार चलेगा सदस्यता अभियान, राजेंद्र सोनी बने महासचिव व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज),रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर शहर में व्यापारियों के अब कार्ड बनाए जाएंगे इसके लिए व्यापार मंडल हमीरपुर जल्द ही अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगा जिसके बाद कार्ड बनाने का काम शुरू किया जाएगा शहर में हर वर्ग के करीब 3000 छोटे-बड़े दुकानदार हैं, इन सब के बीच सदस्यता अभियान चलेगा। यह जानकारी हमीरपुर व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रधान सुमित ठाकुर ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। सुमित ठाकुर ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाने का भी काम किया जाएगा व्यापारी अतिक्रमण रोकने में प्रशासन की मदद करेंगे दुकानदार भी अपनी दुकान के आगे किसी को सामान ना लगने दे। नवनियुक्त महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि पहली बार हमीरपुर में एक व्यापार मंडल बनाया गया है जो प्रवासी लोग यहां व्यापार कर रहे हैं उन पर भी नजर रखी जाएगी क्योंकि कुछ लोग बाहर से अपराध कर कर आ जाते हैं ऐसे लोगों की पहचान भी की जाएगी।

Advertisements

इस मौके पर नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की जिसमें एडवाइजर कमेटी विनोद गुप्ता, विधि चंद ठाकुर, अश्विनी शर्मा, संदीप भारद्वाज, सुरेश बजाज, विनय, नरोत्तम आर्य, वेद प्रकाश भारद्वाज,अश्विनी कुमार, सुनील पप्पू, राजेंद्र शर्मा, सुरेश ठाकुर,अश्विनी शर्मा, सुरेश ठाकुर, जगन्नाथ शर्मा, अनिल सोनी, मुनीश पुरी, जोगिंदर बल्ला, चीफ पैटर्न विपिन शर्मा, चेयरमैन सुशील सोनी , सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी जगोता, वाइस प्रेसिडेंट राजीव वर्मा, महासचिव राजेंद्र बंटी सोनी , एक्शन कमेटी अध्यक्ष जसवंत, राजेश वर्मा मुन्ना एक्शन कमेटी वाइस प्रेसिडेंट, प्रेस सचिव अनिल शर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह नियुक्त किए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें हर ट्रेड के व्यापारी को शामिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here