Sunday, October 11, 2026
Home Politics प्रदेश सरकार दावों में बना रही माडर्न गांव: विधायक अरोड़ा

प्रदेश सरकार दावों में बना रही माडर्न गांव: विधायक अरोड़ा

meeting

-शहरों जैसी सुविधाओं के नाम पर किया जा रहा है ग्रामीण लोगों को गुमराह-

Advertisements

होशियारपुर: प्रदेश सरकार गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करने के नाम पर ग्रामीण लोगों को गुमराह कर रही है। शहरों जैसी सुविधाएं तो दूर गांवों में मूलभूत सुुविधाएं प्राप्त करने के लिए भी गांव निवासियों को दो-चार होना पड़ रहा है। इसके चलते गांव पहले से भी काफी पीछे खिस्क रहे हैं। उक्त विचार गांव डाडा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार गांवों का विकास करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है तथा उसका विकास मात्र दावों तक ही सीमित है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि गांवों को मार्डन गांव बनाने की बात कहने वाली सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इसके चलते ग्रामीण लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सडक़, पानी व सफाई व्यवस्था के अभाव के चलते गांवों में जीवन जीना कठिन बनता जा रहा है और इसके लिए सरकार व सरकारी तंत्र पूरी तरह से जिम्मेदार है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से जो कहा उसी पर काम किया नीति के तहत काम किया और लोग आज कांग्रेस शासन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार ने जनता को लूटने के सिवाये कोई काम नहीं किया और अब यह बात प्रदेश की जनता भलिभांति जान चुकी है। इस मौके पर नंबरदार अवतार चंद, कामरेड गुरमीत राम, ब्लाक समिति सदस्य नरिंदर कुमार, नंबरदार कैप्टन कर्म चंद, पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह, कुलदीप अरोड़ा, जगदीश लाल, किरनजीत सिंह मल्ही, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, युवा इंका विधानसभा अध्यक्ष नवप्रीत सिंह रिहल, बुद्धपाल, कुलवीर लाडी, पंचायत सदस्य राज कुमार सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here