Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी के जंगल में देसी शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने 65 लीटर...

राजौरी के जंगल में देसी शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने 65 लीटर देसी शराब की जब्त, 800 लीटर लाहन नष्ट की

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने जिला राजौरी के अंतर्गत गांव के जंगल में बनी अवैध देसी शराब की फैक्ट्री के साथ कच्ची शराब ( लाहन) को नष्ट किया है। और गर्म-गर्म ताजी 65 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की। लेकिन अवैध कार्य मे शामिल लोग पुलिस के हत्थे लगने से पहले ही फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस द्वारा अवैध कार्य पर कार्रवाई सोमवार शाम को की गई।

Advertisements

राजौरी के गांव नारियां क्षेत्र के ऊपरी जंगल में देसी शराब के अवैध ढंग से तैयार करने की एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजौरी समीर जिलानी की रेखदेख में चिंग्स पुलिस चौकी प्रभारी आशीष चौधरी ने पुलिस जवानों के साथ गांव और उसके आसपास बड़े पैमाने पर खोज शुरू की। जवानों की नजर दूर से जंगल में जल रही आग पर पड़ी और पास जाकर देखा तो देसी शराब की देसी फैक्ट्री। और सामान बरामद करने के साथ अलर्ट हो गई और इसकी सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी। पुलिस दल ने इस दौरान आठ सौ लीटर लाहन और 65 लीटर देसी शराब बरामद की। देसी शराब का यह जगीरा राजौरी के जंगल से बरामद किया गया।

65 लीटर शराब बन कर तैयार थी और आठ सौ कच्ची शराब टीन व ड्रमों में पड़ी हुई थी और कुछ जलती हुई आग की भट्ठी चढ़ी हुई थी। लोगों के मुताबिक जहां पहले भी हजारों लीटर शराब बन कर अवैध ढंग से बिक्री होती रही है। इस दौरान पुलिस ने बरामद की गई 65 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया जबकि 8 सौ लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। और जलती हुई आग की भट्ठीयों को बुझा दिया। वहीं अवैध कार्य में शामिल लोग पुलिस की इस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here