चौलान्ग टोल प्लाज़ा धरने के 59वें दिन किसानों का जत्था दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। खेती कानूनों के खिलाफ चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर दोआबा किसान कमेटी तथा इलाके के किसान लगातार डटे हुए हैं। वहीं इलाके के किसानों का दिल्ली कूच का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी के तहत आज शाम को भी टोल प्लाज़ा से इलाके के किसानों के बड़े जत्थे ने दिल्ली आंदोलन में शामिल होने की ओर प्रस्थान किया। उधर आज धरने के 59वें दिन भी अलग-अलग गांवों से आए किसानों तथा जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने खेती कानूनों तथा इनको लाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Advertisements

सतपाल सिंह मैजापुर तथा बलबीर सिंह सोहियां के नेतृत्व में लगाए गए धरने दौरान पृथपाल सिंह हुसैनपुर तथा बलविंदर सिंह कोटली इत्यादि वक्ताओं ने बताया कि किसान मारू खेती कानूनों के खिलाफ शुरू हुए इस राष्ट्र स्तरीय संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए टांडा इलाके से आज बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना हुए हैं। इस मौके सतनाम सिंह सत्ती, बलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, बख्शीश सिंह, चरणजीत सिंह, निरंकार सिंह, मास्टर अमरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, स्वरण सिंह, बचन सिंह, हरभजन सिंह, केवल सिंह, मनमोहन सिंह, राजिंदर सिंह, सरदूल सिंह, रतन सिंह, रणजीत सिंह सोहियां, बलराज सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here