Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh विश्व दिव्यांग दिवस: दिव्यांग व्यक्तियों के हौसले और उनकी दृढ़ता को करते...

विश्व दिव्यांग दिवस: दिव्यांग व्यक्तियों के हौसले और उनकी दृढ़ता को करते हैं सलाम: सिद्धू

चंडीगढ़/एस.ए.एस नगर (द स्टैलर न्यूज़)। साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर स्थित पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद्र में विश्व दिव्यांग दिवस 2020 सादा और प्रभावशाली समागम करके मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। बलबीर सिंह सिद्धू ने समागम को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व भर में दिव्यांग व्यक्तियों (पी.डब्ल्यू.डी) को पेश मुद्दों को समझने पर विचार करने के लिए हर साल 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस को दिव्यांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर भी जाना जाता है। इस दिन का उद्देश्य दिव्यांगजनों के मुद्दों के प्रति जागरूकता और दिव्यांग व्यक्तियों के बुनियादी अधिकारों का प्रचार करना है। इस तरह यह दिन हर साल सभी मनुष्यों में दया की भावना पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

Advertisements

मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद्र में सोलर सिस्टम लगाने के लिए 25 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की

उन्होंने बताया कि आज हमें देश की रक्षा करने वाले महान शूरवीर जो मुश्किलों भरे समय के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते समय पैराप्लेजिक हो गए हैं के साथ मिलकर विश्व दिव्यांग दिवस मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ये शूरवीर हमारे देश की आनबान और शान हैं। उन्होंने बताया कि ये शूरवीर पैराप्लेजिक होने के बावजूद भी अपनी रोज़ी रोटी कमाने के समर्थ बने हुए हैं और यहाँ अलग अलग कौशलपूर्ण पेशे कर रहे हैं।

स. सिद्धू ने कहा कि हम दिव्यांग व्यक्तियों के हौसले और उनकी दृढ़ता को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पैराप्लेजीक पुनर्वास केंद्र में सोलर सिस्टम लगाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब के ऐच्छिक कोटे में से 25 लाख रुपए का अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने इस मौके पर केंद्र में हो रहे दिव्यांग व्याक्तियों की तरफ से किये जा रहे कामों की प्रशंसा की और उनको कंबल और मिठाईयां देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर स. सिद्धू के राजनैतिक सलाहकार और चेयरमैन मार्केट कमेटी खरड़ स. हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, पूर्व काऊंसलर कुलजीत सिंह बेदी, राजिन्दर सिंह राणा, गुरध्यान सिंह, जि़ला यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रधान एडवोकेट कवंरबीर सिंह रूबी, नारायण सिंह सिद्धू समेत अन्य आदरणीय भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here