
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब इन्फोटेक के अंतर्गत कैल-सी के माध्यम से नाईस कम्पयूटरज़ होशियारपुर द्वारा अनुसूचित व पिछड़ी जाति के बाहरवीं पास प्रतिभावान युवाओं के लिए फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करवाया जाएगा। इस कोर्स की सर्टीफिकेशन भारत सरकार से अधिकृत संस्था नेशनल इन्सटीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टैक्नालॉजी रोपड़ द्वारा होगी। 80 घंटों (1 महीना)की इस ट्रेनिंग के लिए आवेदन फार्म नाईस होशियारपुर सेंटर में 10 दिसंबर 2020 तक उपलब्ध रहेंगें। कुल 32 सीटों के लिए 50 आवेदन फार्म सरकार को भेजे जाएंगे। जिसमें से मैरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों के लिए 5 जनवरी से बैच शुरू किए जाएंगे।

सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी ने बताया कि यह पहल गरीबी रेखा से निचले वर्ग के बेरोजग़ार युवाओं को लाभन्वित करने व कंप्यूटर बेसिक स्किलज़ सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य से की गई है। आवेदन फार्म नाईस कम्पयूटरज़ होशियारपुर व चब्बेवाल में उपलब्ध हैं जिनके ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ जमा करने की अंतिम तारीख 10 दिसम्बर है। इन दस्तावेज़ों में दसवींं, 12वीं, एस.सी., बीपीएल कार्ड अगर बना हो तो और आधार कार्ड के साथ 2 फोटो जरूरी हैं। अधिक जानकारी के लिए 9417024547 पर कॉल कर सकते हैं।












