चोलान्ग टोल प्लाज़ा हाईवे पर किसान जत्थेबंदियों ने जलाया मोदी सरकार का पुतला

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर दोआबा किसान कमेटी तथा इलाके के किसानों की ओर से लगाए गए रोष धरने के 62वें दिन देश की समूह किसान जत्थेबंदियों द्वारा शुरू किए गए प्रोग्राम के तहत बड़ी संख्या में जुड़े किसानो ने खेती कानूनों को लाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ यह रोष प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।

Advertisements

सतपाल सिंह मिर्जापुर, बलबीर सिंह सोहियां, पृथपाल सिंह हुसैनपुर के नेतृत्व में आयोजित रोष प्रदर्शन दौरान अलग-अलग वक्ताओं ने खेती कानूनों के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि अब राष्ट्र स्तरीय किसान आंदोलन तहत पंजाब के किसान, मज़दूर तथा सहयोगी कर्मी तथा अन्य जत्थेबंदियां 8 दिसंबर के भारत बंद को पूर्णतया सफल बनाएंगे। इस मौके अमरजीत सिंह मूनका, निर्मल सिंह लक्की, बलविंदर सिंह कोटली, जगीर सिंह, जोगा सिंह, अमृतपाल, सुखवीर सिंह निरंकार सिंह, सुरजीत सिंह चुनौता इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here