Monday, October 19, 2026
Home Crime मोहल्ला गढ़ी गेट स्थित रेडीमेड गारमेंट शॉप को चोरों ने बनाया निशाना,...

मोहल्ला गढ़ी गेट स्थित रेडीमेड गारमेंट शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, 20 हजार की नकदी ले फरार, पुलिस जांच शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला गढ़ी गेट श्री हनुमान मंदिर के समीप चोरों ने रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान को निशाना बनाया। इसकी जानकारी देते हुए दुकान मालिक नमन जैन और नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें आज सुबह करीब 4:30 बजे इस घटना के बार में पता चला।

Advertisements

उन्होंने कहा कि दुकान के ऊपरी मंजिल पर उनका घर है और जब उन्होंने दुकान में आकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे और चोर दुकान का शीशा तोड़ अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि चोर गल्ले में पड़ी करीब 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं, मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here