Saturday, October 31, 2026
Home National प्रधानमंत्री ने इन्वेस्ट इंडिया को वर्ष 2020 का संयुक्त राष्ट्र निवेश प्रोत्साहन...

प्रधानमंत्री ने इन्वेस्ट इंडिया को वर्ष 2020 का संयुक्त राष्ट्र निवेश प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाने पर दी बधाई

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र व्‍यापार और विकास सम्‍मेलन (यूएनसीटीएडी) द्वारा इन्‍वेस्‍ट इंडिया को वर्ष 2020 का संयुक्‍त राष्‍ट्र निवेश प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार दिए जाने पर बधाई दी है।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यूएनसीटीएडी की ओर से प्रदान किए जाने वाले संयुक्‍त राष्‍ट्र निवेश प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार को जीतने के लिए इन्‍वेस्‍ट इंडिया को बधाई। यह भारत को दुनिया का पसंदीदा निवेश गंतव्‍य बनाने और व्‍यापार करने में आसानी की स्थितियों में सुधार लाने की हमारी सरकार के प्रयासों का एक प्रमाण है।’’ 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here