Tuesday, November 10, 2026
Home Politics डा. नंदा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी...

डा. नंदा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी का जन्मदिन जिला कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

Advertisements

इस अवसर पर श्री नंदा ने कहा कि गांधी परिवार देश की खातिर जहां बलिदान देने में सदैव आगे रहा है वहीं देश की तरक्की में इस परिवार की देन को भुलाया नहीं जा सकता। आज कांग्रेस पूरी मजबूती से देश में आगे बढ़ रही है तथा यह सब माननीय सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान नेता का कांग्रेसी कार्यकर्ता सदैव सानिध्य चाहते हैं तथा भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें लंबी उम्र प्रदान करें।

इस मौके पर बीसी आयोग के चेयरमैन सरवन सिंह, उद्योग विकास कारपोरेशन के सीनियर उपचेयरमैन ब्रह्मशंकर जिम्पा, हरीश आनंद, सुमेश सोनी, अशोक शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी, सुरेश कुमार, गुलशन राय, सुरेश कुमार, संदीप नंदा, अशोक मेहरा, सुरिंदर सटियाला, अरुणा भट्टी, वरिंदर जस्सल, जगदीप सिंह सैनी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here