Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur समाजसेवी कुसुम ठुकराल साथियों सहित भाजपा में शामिल, तीक्ष्ण सूद ने सिरोपा...

समाजसेवी कुसुम ठुकराल साथियों सहित भाजपा में शामिल, तीक्ष्ण सूद ने सिरोपा पहनाकर किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा नेतृत्व ने समाजसेवी संजीव ठुकराल व उनकी पत्नी कुसुम ठुकराल समेत उनके साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, पंचायती राज सेल प्रदेश अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा, मण्डल अध्यक्ष अश्वनी गैंद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

इस मौके पर नई सदस्यों का स्वागत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने वाले व्यक्ति अगर भाजपा से जुड़ते है तो निश्चित तौर पर पार्टी आगे से ज्यादा मजबूत होगी। भाजपा सदैव किसान, व्यापारी, आढ़ती, दलित समाज के हितों के लिए काम करती है। मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग,समुदाय के सर्वागीण विकास के लिए हजारों योजनाएं धरातल पर लागू की है।

जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने ठुकराल दम्पत्ति का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में आने वाले प्रत्येक नए सदस्यों को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।संजीव ठुकराल ने बच्चों की स्कूल फीस मामले में एक आंदोलन चलाया था।जिसका इन्हें भरपूर समर्थन भी मिला।ऐसे अनेकों जनहित से जुड़े विषयों पर ठुकराल अपना पक्ष रखते है।उनका भाजपा परिवार में स्वागत है। पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है, इन्ही के अथक परिश्रम पर आगामी निगम चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर जयदीप शर्मा, रघुबीर सिंह, सुरेंद्र कौर, सरबजीत सिंह, तरुण चावला, अश्वनी छोटा, सोनिया भारद्वाज, सुरेश बांसल, विशाल अरोड़ा, चन्दन शर्मा, विभु बाली, कर्ण ठुकराल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here