छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की घायल महिला ने जमकर की धुनाई, लोगों की मदद से किया पुलिस के हवाले

बेगूसराये (द स्टैलर न्यूज़)। बदलते समय के अनुसार महिलाओं ने भी अपना साहस बढ़ाते हुए असामाजिक तत्वों पर नकेल कसकर उन्हें सबक सीखाने की ठान ली है। बेगूसराये में घटी इस घटना के बाद अब यह साफ हो गया है कि महिलाओं पर बुरी नजर डालने वाले मनचलों की अब खेर नहीं है। बहादुरी दिखाते हुए तथा अपनी जान की परवाह किए बगैर गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के नया टोला बारो में एक महिला ने घर में दुष्कर्म करने के मंसूबों से घुसे आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और आस-पास के लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले किया।

Advertisements

जानकारी अनुसार सोमवार की देर रात मस्जिद से सटे घर में कुछ मनचलों ने रेलवे कर्मचारी के घर में रात करीब 11 बजे घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया जोकि उस समय अपने 3 बच्चों के साथ सो रही थी। उक्त मनचले महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त आरोपियों द्वारा महिला से मारपीट क रना शुरू कर दिया गया और इसी दौरान उन्होंने महिला पर चाकू से वार किया और वह घायल हो गई।

इसके बावजूद भी महिला ने अपने साहस का परिचय देते हुए सर्तकता और बहादुरी से अपनी जान की परवाह किए बिना आरोपियों में से एक युवक को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आस पास के लोग महिला की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने युवक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कृष्ण नंदन राय, समाजसेवी प्रमोद सिंह, वार्ड पार्षद पिंकी देवी, पूर्व वार्ड पार्षद बलराम राय, मुरारी कुमार, कन्हैया कुमार एवं ब्रिजेश कुमार ने बताया कि छोटू ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की, जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। लोगों का कहना है कि पकड़े गए युवक ने इससे पहले भी शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here