भाजपा के पूर्व जिला देहाती प्रधान नवजिंदर बेदी ने पार्टी को कहा अलविदा, दिया त्यागपत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर के पूर्व देहाती प्रधान एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने किसान आंदोलन का समर्थन तथा किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया है। दिल्ली किसान आंदोलन में भाग लेने पहुंचे नवजिंदर सिंह बेदी ने अपना त्यागपत्र जिला प्रधान को व्हाट्सऐप पर भेजा है। “द स्टैलर न्यूज़” के साथ बात करते हुए बेदी ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ किसानों का ही आंदोलन नहीं है बल्कि यह आढ़ती, मजदूर, छोटे व्यापारी व सच्च की लड़ाई है।

Advertisements

इस आंदोलन में 40 से अधिक किसान शहीदी प्राप्त कर चुके हैं लेकिन दुख की बात है कि केन्द्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं सरकी। केन्द्र की भाजपा सरकार का यह कठोर रवैया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बेदी ने कहा कि वह केन्द्र सरकार से अपील करते हैं कि वह किसानों के मसले को जल्द से जल्द सुलझाएं। उन्होंने कहा कि वह किसान के पुत्र हैं तथा किसानों के साथ खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here