Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur अकेले रह रहे बुजुर्गो की देखभाल हमारा सामाजिक दायित्व: खन्ना

अकेले रह रहे बुजुर्गो की देखभाल हमारा सामाजिक दायित्व: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन रैडक्रास सोसायटी के वाईस चेयरमैन व भाजपा हिमाचल प्रदेश अविनाश राय खन्ना ने अकेले जीवन व्यतीत कर रहे बुजुर्गों के प्रति समाज का दायित्व विषय पर स्थानीय विद्या मंदिर सी. सै. स्कूल में अध्यापकों व छात्रों के साथ बैठक की। इस मौके पर श्री खन्ना ने कहा कि समाज में अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल करना हमारा सामाजिक दायित्व है।

Advertisements

खन्ना ने बताया कि उन्होंने ऐसे बुजुर्गो की मदद के लिए एक एन.जी.ओ. के माध्यम से राष्ट्रव्यापी योजना पर कार्य करना आरंभ किया है। इस विषय पर एक वीडियो अपील भी जारी की गई है जिसे कुछ दिनों में ही 85000 से अधिक लोग देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम समाज में एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे बुजुर्गों को चिन्हित किया जाए। चिन्हित करने के पश्चात विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से उन्हें जीवन के अंतिम पड़ाव में पेश आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उनकी मदद करनी होगी। खन्ना ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को भी इस विषय पर छात्रों में जागृति लानी होगी।

इस मौके पर विद्यामंदिर संस्थान के अध्यक्ष अनुराग सूद ने कहा कि संस्थान के अध्यापक सभी छात्रों के साथ श्री खन्ना द्वारा जारी वीडियो अपील को शेयर कर चुके हैं और छात्र भी इस विषय पर कार्य करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षा संस्थानों को इस पावन कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर रवि मेहता, मलकीत कुमार, जतिंदर सूद, डा. श्रीकांत त्रिवेदी, इंन्द्रमोहन शर्मा, हर्षविंदर सिंह, मनीषा जोशी, कमलेश शर्मा, मनमोहन शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित संस्थान के समूह अध्यापक व छात्र भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here