Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh विजय इंदर सिंगला ने सात सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता संग्रामियों और...

विजय इंदर सिंगला ने सात सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखने की दी मंजूरी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। शैक्षिक संस्थानों का नाम अहम शख्सियतों के नाम पर रखने की नीति के अंतर्गत पंजाब सरकार ने सात सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखने का फैसला किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्कूल शिक्षा मंत्र विजय इंदर सिंगला ने बताया कि राज्य के स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और नामवर शख्सियतों द्वारा किये गए विलक्षण कार्यों, उनकी देन को बरकरार रखने और समाज में बनता सत्कार यकीनी बनाने के लिए सरकार की तरफ से यह प्रयास किया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जि़ला बठिंडा के दो स्कूलों; सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़कियां) कौरेआना का नाम शहीद लांस नायक कुलदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल और सरकारी प्राईमरी स्कूल पत्ती पित्थो का नाम शहीद फौजी कुलदीप सिंह सरकारी प्राईमरी स्कूल रखा गया है।

Advertisements

इसी तरह जि़ला मानसा के दो स्कूलों का नाम महान शख्सियतों के नाम पर रखा गया है, जिनमें सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लडक़े) खिआलां कलां का नाम शहीद ऊदय सिंह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लडक़े) जोगा का नाम कामरेड जंगीर सिंह जोगा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल रखा गया है जबकि जि़ला अमृतसर के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लडक़े), सठिआला का नाम शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, जि़ला गुरदासपुर के सरकारी मिडल स्कूल विंझवां का नाम शहीद हवलदार रजिन्दर सिंह सरकारी मिडल स्कूल और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, घुन्नस (बरनाला) का नाम शहीद सिपाही दलीप सिंह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल रखा गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here