
फाजि़लका (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान द्वारा लगातार भारत के विरूद्ध नापाक हरकतें की जा रही हैं। ऐसी ही हरकत एक बार फिस से फाजि़लका बार्डर पर भारत-पाक सरहद से सामने आई है। सर्दियों में धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने भारत में दाखिल होने के मकसद से फाजि़लका बार्डर पर एक लोहे की सीढ़ी और लोहे की रोड फेंकी जिसकी लंबाई 6 फीट तथा 26 फीट थी।

जिसे बीएसएफ जवानों द्वारा तुरंत जब्त कर लिया गया और उन्होंने पाकिस्तान के मंसूबों को नष्ट कर दिया। इस दौरान बीएसएफ अधिकारी ने जानकारी दी कि आज सुबह धुंध का फयदा उठाते हुए पाकिस्तान द्वारा यह हरकत को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी परंतु समय रहते बीएसएफ जवानों ने इस साजिश को विफल कर दिया।












