Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार 425 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए 258.75 लाख रुपए...

पंजाब सरकार 425 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए 258.75 लाख रुपए की राशि करेगी जारी: सचिन शर्मा

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)।पंजाब सरकार राज्य की 425 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए 258.75 लाख रुपए की राशि जारी करेगी। उक्त जानकारी आज यहाँ पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा की तरफ से दी गई। उन्होंने बताया कि यह राशि पंजाब गौ सेवा आयोग के पास रजिस्टर्ड उन एनजीओज़ को मिलेगी जिनके द्वारा तालाबों में गौशालाएं चलाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि हासिल करने के लिए रजिस्टर्ड गौशालाओं के प्रबंधक पशु पालन विभाग पंजाब के डायरैक्टर के साथ संपर्क करें।

Advertisements

यह सचिन शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार बेसहारा गऊधन की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। सचिन शर्मा ने गऊधन की सेवा के साथ जुड़े लोगों से अपील की कि गौ सेवा के कार्य में बढ़ चढक़र योगदान दें और पंजाब सरकार का सहयोग करें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here